
अंतरराष्ट्रीय पीस पेंटिंग प्रतियोगिता में रांची के छात्र ने जीता प्रथम पुरस्कार
रांची- 07 अप्रैल। अंतरराष्ट्रीय पीस पेंटिंग प्रतियोगिता में रांची के कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स के छात्र अरोन ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में 79 देश के पांच से 16 आयु वर्ग के 4500 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। कलाकृति के निदेशक धनंजय कुमार ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के छात्र आठ वर्षीय अरोन ने कीर्तिमान रचते हुए 24वीं वार्षिक पीस पल्स इंटरनेशनल कला प्रदर्शनी एवं पुरस्कार के प्रथम पुरस्कार विजेता बने हैं। अरोन एक प्रतिभाशाली छात्र है। इससे पहले भी अरोन ने कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीत चुका है।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भारत देश से जितने वाला एकमात्र छात्र है। इस वर्ष के प्रतियोगिता का थीम था “दयालुता”, जिसमे बच्चों को अपने पेंटिंग के माध्यम से यह विचार देना था की उनके लिए दया का क्या अर्थ है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को विश्व के 60 निर्णायकों ने जज किया। प्रतियोगिता जीतने पर अरोन को गोल्ड मेडल, प्रमाण पत्र, छह फीट का पोल ऑफ़ पीस मिला। इसके चारों तरफ विभिन्न भाषाओं में विश्व में शांति रखे लिखा हुआ एवं अरोन के सम्मान में अफ़्रीकी महाद्वीप में दस पेड़ लगाये जायेंगे।



