
ताज़ा ख़बरें
अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश,45 बाइक बरामद,17 गिरफ्तार
कैनिंग-7 दिसंबर। दक्षिण 24 परगना जिले की पुलिस ने मंगलवार को एक अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही 45 बाइक भी बरामद की हैं।
मंगलवार को डायमंड हार्बर पुलिस जिला एसपी अभिजीत बनर्जी ने पत्रकार सम्मेलन में बताया कि डायमंड हार्बर पुलिस के विभिन्न थानों में कई बाइक चोरी हाेने की शिकायतें आ रही थी। चोरी की घटनाओं की जांच के लिए डायमंड हार्बर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने 20 दिन तक चलाए एक अभियान चलाकर विभिन्न जगहों से करीब 45 बाइक बरामद करते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को डायमंड हार्बर महकमा पुलिस के अधिकारिक कार्यालय ने चोरी की बाइकों को उनके मालिकों को सौंप दिया गया है।



