
होली मिशन स्कूल में नामांकन में विशेष छात्रवृति
पटना-18 दिसंबर। श्री कृष्णापुरी स्थित होली मिशन स्कूल में नामांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी है। इस वर्ष विद्यालय प्रशासन ने यह फ़ैसला लिया है कि इस वर्ष नर्सरी से कक्षा आठ में दाख़िला लेने वालों को एडमिशन फ़ी पर विशेष छात्रवृति दी जाएगी।विद्यालय में नए सत्र के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विद्यालय में नर्सरी से कक्षा 8 तक के एडमिशन फॉर्म ऑनलाइन तथा ऑफ़लाइन दोनों ही मिलेंगे।नर्सरी से वर्ग VIII तक एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। 19 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक रजिस्ट्रेशन कराने पर विशेष छात्रवृत्ति मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए अभिभावक 7543034033 पर संपर्क कर सकते हैं।
कोरोना की स्थिति को देखते हुए विद्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए क्लास करने की सुविधा है। प्रत्येक कक्षा में ऑनलाइन क्लास की भी सुविधा है तथा GPS के साथ डिस्टेंस मेंटेन करते हुए ट्रांसपोर्ट की भी सुविधा है।
प्रत्येक क्लास CCTV से मॉनिटर किया जाता है तथा स्मार्ट क्लास की सुविधा है। छात्रों के भविष्य को देखते हुए स्पोकेन इंग्लिश पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यहां पढ़ने वाले विद्यार्थी 6 महीने के भीतर धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलने लगते हैं।
विद्यालय के प्राचार्या ने बताया कि विद्यालय की भौतिकी रसायन तथा जीव विज्ञान की अत्याधुनिक तथा सुव्यवस्थित विशाल प्रयोगशाला में सोशल डिस्टेन्सिंग को कायम रखते हुए विद्यार्थियों की प्रायोगिक कक्षाएं ली जाती हैं। यही बात कंप्यूटर लैब तथा लाइब्रेरी पर भी लागू होती है। विद्यालय में कमज़ोर छात्रों के लिए निःशुल्क ट्यूटोरियल की भी सुविधा है।
—



