भारत

हाजियों का पहला जत्था सऊदी एयरलाइंस की उड़ान से दिल्ली पहुंचा, एयरपोर्ट पर चेयरपर्सन कौसर जहां ने दिल्ली लौटे 378 हाजियों का किया स्वागत

नई दिल्ली- 22 जून। सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का में दुनियाभर के लाखों मुसलमानों के जरिए हज 2024 की अदायएगी और हज के समापन के बाद वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। आज सऊदी एयरलाइंस की पहली उड़ान से 378 हाजी 40 दिनों की यात्रा की खट्टी-मीठी यादें अपने दिलो में सहेज कर राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे। हवाई अड्डे पर उतरने वाले हाजियों का स्वागत दिल्ली स्टेट हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ने फूल मालाओं से किया। उन्होंने सभी हाजियों को हज की मुबारकबाद पेश करते हुए देश वापसी की बधाई दी। इस अवसर पर हज कमेटी के कार्यकारी अधिकारी अशफाक अहमद आरफी, उप कार्यकारी अधिकारी मोहसिन अली एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि इस वर्ष पूरे विश्व से लग भग 19 लाख लोगों ने पवित्र हज की अदा किया है। भारत से हज पर जाने वाले लोगों की संख्या 1,39,964 है। दिल्ली स्टेट हज कमेटी की प्रशासनिक व्यवस्था में दिल्ली एंबार्केशन प्वाइंट से रवाना होने वाले हाजियों की संख्या 16,443 है। इन में दिल्ली के 3065 हाजियों के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 9567 हरियाणा के 1345 ,उत्तराखंड के 1038, पंजाब के 251, चंडीगढ़ के 36 हाजी सम्मिलित हैं। जबकि अपनी पसंद से दिल्ली एंबार्केशन प्वाइंट का चयन करने वाले हाजियों में बिहार के 393,जम्मू कश्मीर के 498, गोवा के 3,मध्य प्रदेश के 21,महाराष्ट्र के 2,राजस्थान के 216,और उड़ीसा के 1 यात्री भी शामिल हैं।

इस वर्ष दिल्ली एंबार्केशन प्वाइंट से हज के लिए प्रस्थान करने वाले हाजियों में 8652 पुरुष, 7791 महिलाएं, 36 बच्चे, एवं 11 शिशुओं के अतिरिक्त बिना मेहरम के हज करने वाली महिलाओं की संख्या 53 है। कुल 46 उड़ानों पर आधारित हाजियों के आगमन का आज से शुरू होने वाला सिलसिला आगामी 9 जुलाई 2024 तक जारी रहेगा। इस वर्ष हज के दौरान मक्का में भीषण गर्मी पड़ने के कारण बहुत सारे बुजुर्ग हज यात्रियों की मौत भी हो गई है। भारत के भी बहुत सारे यात्री इसकी चपेट में आए हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button