ताज़ा ख़बरें

हाईकोर्ट के निर्णय के बाद समीर वानखेड़े को निलंबित करे केंद्र सरकार : नवाब मलिक

मुंबई- 20 नवम्बर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्णय के बाद केंद्र सरकार को तत्काल समीर वानखेड़े को निलंबित कर देना चाहिए। नवाब मलिक ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्णय से यह भी साबित हो गया है कि समीर वानखेड़े ने आर्यन खान का अपहरण कर रंगदारी वसूलने का प्रयास किया है।

नवाब मलिक ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि समीर वानखेड़े सिर्फ रंगदारी वसूलने के लिए अपने पद का दुरुपयोग करते रहे हैं। आर्यन खान प्रकरण के बाद उन्होंने समीर वानखेड़े की सच्चाई आम जनता के सामने लाने का प्रयास किया। इस तरह की जालसाजी समीर वानखेड़े का परिवार शुरू से करता रहा है।

नवाब मलिक ने कहा कि इसी तरह नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने फिल्म अभिनेत्री सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में भी किया था। विशेष एनडीपीएस कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिया चक्रवर्ती के मामले में हायर कोर्ट में एनसीबी ने अपील किया था। एनसीबी लोगों से मिले टैक्स के पैसे का उपयोग इस तरह लोगों को फसाने व रंगदारी वसूलने के लिए कर रही है, इसलिए केंद्र सरकार को समीर वानखेड़े जैसे रंगदारी वसूलने वाले अधिकारियों का पता लगाकर उन्हें तत्काल निलंबित करना चाहिए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button