
हर हाल में सरकार बिहार में उद्योग को बढ़ावा देना चाहती है: विजय चौधरी
पटना- 22 दिसम्बर। वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में गुरुवार देर शाम संपन्न उद्योग तथा सूचना एवं प्रावैधिकी प्रक्षेत्र की पूर्व-बजट बैठक हुई। इस दौरान चौधरी ने कहा कि हर हाल में सरकार बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देना चाहती है।
वित्त मंत्री ने कहा कि पूर्व-बजट बैठक में विभिन्न उद्योगों, उद्यमियों, महिला उद्यमियों तथा सूचना एवं प्रावैधिकी प्रक्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं। प्राप्त सुझाव अच्छे और महत्वपूर्ण हैं। कुछ तो पहले से चल रही विभाग की नीतियों के कार्यान्वयन से संबंधी हैं, कुछ बजट से जुड़े हैं।
उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी महत्वपूर्ण सुझावों पर गंभीरता से संज्ञान लिया गया है। जो सुझाव जिस श्रेणी के हैं, उसका उसी हिसाब से समीक्षा कर के सरकार के कार्यक्रमों और कार्यशैली में समावेशित करने पर विचार किया जाएगा।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि बिहार की कुछ भौगोलिक और ऐतिहासिक सीमाएं हैं, परंतु सरकार उद्योग की सेहत अच्छी बनाने के लिए कृत संकल्पित है।



