
बेगूसराय। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एसटीएफ एवं मटिहानी थाना की पुलिस ने हथियार तस्कर के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि मटिहानी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्त सुचना के आधार पर जिला पुलिस कप्तान अवकाश कुमार के निर्देश पर डीएसपी सदर अमित कुमार के नेतृत्व में एसटीएफ के विकास कुमार एवं मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती के साथ की गई छापेमारी में तीन हथियार तस्कर में एक फुलवड़िया थाना सहित अन्य थाना क्षेत्र का फरार शातिर अपराधी लोहियानगर निवासी राजेश कुमार सहनी,मुंगेर जिला निवासी चंदन कुमार,खगड़िया जिला निवासी अमरजीत कुमार को 5 देशी कट्टा,दो स्मार्ट मोबाइल,380 रूपये नगद के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने पचास किलो गांजा बरामद किया किया गया है।



