ताज़ा ख़बरें

सड़क हादसे में 2 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मौत,7 घायल

रायपुर-15 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में बीती रात तकरीबन दो बजे बनियागांव में नेशनल हाइवे 30 पर खड़ी ट्रक से टकरा जाने की वजह से, स्कार्पियो में सवार 02 महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मौके पर ही मौत हो गई एवं 07 महिलाएं घायल हो गई है।

सिटी कोतवाली से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार 14 दिसम्बर को रायपुर में धरना प्रदर्शन कर वापस बीजापुर लौट रहे 09 महिला आंगनबाड़ी से भरी स्कार्पियो क्रमांक सीजी 20 जे 6397 ,रात तकरीबन 2 बजे कोण्डागांव से 11 किलोमीटर दूर ग्राम बनियागांव में नेशनल हाइवे 30 पर खड़ी ट्रक क्रमांक सीजी 17 जीए 1747 के पीछे, पूरी रफ्तार से टकराते हुए ट्रक के नीचे जा घुसी। हादसे में स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही दो महिलाओं पार्वती एमला पति बदरुराम एमला ,उम्र 35 वर्ष, निवासी बीजापुर और यशोदा गोरला पति वेंकट गोरल ,उम्र 42 वर्ष ,निवासी बीजापुर की मौत हो गई। वहीं स्कार्पियो में सवार अन्य 07 महिलाओं को घायल अवस्था में जिला अस्पताल कोण्डागांव में उपचार हेतु भर्ती करवाया गया है, जिनका इलाज जारी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button