ताज़ा ख़बरें

सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों सहित 4 की माैत,एक गंभीर

जामताड़ा-15 दिसंबर। कुंडहित थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका- आसनसोल मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात हल्दीडीह गांव के स्कूल के पास भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि स्कूटी एवं बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। दो गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडहित में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक और घायल व्यक्ति की मौत हो गई।

मरने वालों में 35 वर्षीय शिवदास सोरेन,30 वर्षीय सिउली मरांडी,18 वर्षीय रामदास सोरेन एवं अमित मरांडी हैं। मरने वालों में से तीनों लोग हल्दीडीह गांव के निवासी थे। तीनों एक ही परिवार के थे। जबकि एक व्यक्ति दुमका के मसलिया थाना क्षेत्र के राबियाकाटा गांव का रहने वाला है।

सड़क दुर्घटना के बाद उग्र लोगों ने शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खत्म कराया।

घटना के बाद से हलदीडीह गांव में मातम का माहौल है। हल्दीडीइ गांव के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद लोगों में गुस्सा भी देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के आश्रितों के लिए मुआवजे की मांग की है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button