
स्वामी विवेकानंद पारा मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल ने ढ़ाई सौ परिवारों के बीच छठ पूजा सामग्री किया वितरण
पटना-9 नवंबर। लोक आस्था का महापर्व छठ हर्षोल्लास के साथ क्षेत्र के सभी तबको में मने, इन बातों को ध्यान में रखते हुए स्वामी विवेकानंद पारा मेडिकल कालेज सह अस्पताल में ढाई सौ परिवारों के बीच पूजा का पूरा सामग्री का वितरण संस्थान के द्वारा किया गया। वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में एसएसबी सिमुलतला के कंपनी कमांडर आई हेम चंद्रा सिंह, थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार एवं संस्थान के निदेशक प्रमुख डा. यूपी गुप्ता के हाथों वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडर सिंह ने कहा बिहार में छठ त्योहार की महत्त्ता बहुत है। स्वामी विवेकानंद संस्थान के द्वारा पूजा का सभी सामान का वितरण कर बड़ा काम किया है। पूजा में यह वितरण आम लोगों को सहयोग देगा। थानाध्यक्ष कुमार ने अपने संबोधन में कहा लोक आस्था का यह महापर्व स्वच्छता और आस्था का प्रतिक है। स्वामी विवेकानंद संस्थान के निदेशक डा. गुप्ता ने त्योहार में पूजा सामग्री का वितरण कर पुनीत कार्य किया है। डा. गुप्ता ने कहा यह त्योहार सच्ची श्रद्धा भक्ति का त्योहार हैं। यह त्योहार सारे बंधनों से ऊपर उठकर ऊँच – नीच,जाति-धर्म से परे हैं। मेरा प्रयास है की त्योहार में छठ व्रतियों को किसी प्रकार का कोई कमी नहीं हो। इसी प्रयास के तहत त्योहार के प्रारंभ कद्दू भात के कद्दू सहित पूजा के लिए सेव, केला, नींबू, नारियल, बड़ा डब्भा और पूजा सामग्री के साथ दीए आदि का वितरण एक थैले में भरकर किया गया। डा. गुप्ता ने बताया की आने वाला वर्षो में व्रतियों के बीच वृहत पैमाने पर प्रसाद वितरण किया जाएगा। प्रसाद वितरण कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों लोगों के साथ संस्थान के कर्मी उपस्थित थे।



