बिहार

स्टेट बैंक के सामाजिक सेवा कार्यक्रम में बोले प्रबंधक-बैंकिंग के साथ-साथ समाजिक जिम्मेदारी को भी निभा रहा बैंक

पटना-27 दिसम्बर। भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक, श्री सी. एस. शेट्टी विभिन्न आधिकारिक कार्यों के सिलसिले में पटना का एक दिवसीय संक्षिप्त दौरा किया। स्टेट बैंक की सामाजिक सेवा बैंकिंग के तहत कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए तथा तीसरी लहर की किसी भी अप्रत्याशित परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए श्री शेट्टी ने कूर्जी होली फॅमिली अस्पताल पटना को एक एम्बुलेंस वाहन प्रदान किया तथा माँ ब्लड बैंक को विभिन्न तरह के अत्याधुनिक उपकरण प्रदान किए। सामाजिक सेवा बैंकिंग के तहत ही पटना नगर निगम के ‘वन ड्रीम पटना क्लीन’ कैम्पेन में बैंक की सहभागिता स्वरूप 240 स्टेनलेस स्टील वेस्ट बीन प्रदान किए। उपर्युक्त के अलावा एसबीआई फाउंडेशन कोष के अंतर्गत एम्स पटना को ब्लैक फंगस एवं कोविड से उपजाने वाली बीमारियों के उपचार के लिए अत्याधुनिक उपयोगी मशीन भी प्रदान किया गया।

श्री शेट्टी ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक,व्यावसायिक बैंकिंग के अलावा सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने में भी सदैव अग्रणी भूमिका निभाता आया है। इस क्रम में बैंक द्वारा अनेक प्रकार की गतिविधियां चलाई जाती रही हैं। उन्होने आगे कहा कि यह हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हमें एक “जिम्मेदार कॉर्पोरेट नागरिक” के रूप में समाज के विकास एवं कल्याण के लिए के आगे बढ़कर योगदान देते रहना है। इस अवसर पर बैंक द्वारा वित्त पोषित स्वयं सहायता समूहों द्वारा भारतीय स्टेट बैंक स्थानीय प्रधान कार्यालय के प्रांगण में भव्य हाट का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में पद्मश्री श्रीमती दुलारी देवी भी सम्मिलित हुईं,जो प्रदर्शनी का विशिष्ट आकर्षण रहा। संपूर्ण कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक पटना मंडल के मुख्य महाप्रबंधक सुरेन्दर राणा,महाप्रबंधक (झारखंड) जनमेजय मोहंती,महाप्रबंधक (उत्तर बिहार) मृगांक जैन,महाप्रबंधक ( दक्षिण बिहार) मनोज कुमार गुप्ता सहित बैंक के अनेक वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button