
ताज़ा ख़बरें
सोशल मीडिया पर बोल्ड वीडियो शेयर करने पर उर्फी जावेद के खिलाफ मामला दर्ज
मुंबई- 02 जनवरी। सोशल मीडिया पर बोल्ड वीडियो और रील शेयर करने वाली उर्फी जावेद के खिलाफ पुणे जिले के कोथरुड पुलिस स्टेशन में रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया की नेता ने सोमवार को मामला दर्ज करवाया है। इस मामले की गहन छानबीन पुलिस कर रही है।
उर्फी जावेद इन दिनों अपने अजीबोगरीब कपड़ों की वजह से चर्चा में हैं। इसी वजह से रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की महिला अघाड़ी की प्रदेश महासचिव अर्चिता जोशी ने उर्फी जावेद के खिलाफ कोथरूड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
उर्फी जावेद के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष चित्रा वाघ ने भी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उर्फी जावेद के इस तरह के वीडियो से समाज में गलत संदेश फैल रहा है इसलिए मामले की गहन छानबीन की जानी चाहिए।