बिहार

सोनू सूद के ऑफर को फिलहाल स्वीकार नहीं करना चाहता बिहार का सोनू

पटना- 20 मई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने पढ़ने और पढ़कर आईएएस बनने की इच्छा बेबाकी के साथ रखने वाले नालंदा के 11 साल के सोनू ने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के ऑफर को फिलहाल स्वीकार करने से मना कर दिया है। हालांकि, सोनू ने कहा है कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसी अच्छे स्कूल में उसका एडमिशन नहीं करवाते हैं, तो वह सोनू सूद के पास जरूर जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सोनू ने सीएम नीतीश के सामने अपनी शिक्षा को लेकर बड़ी बेबाकी के साथ अपनी बात रखी थी। सोनू ने कहा था कि मेरे पिता जी शराब पीने में पैसे ख़त्म कर देते हैं। मेरे पास पढ़ने लिखने की व्यवस्था नहीं है। मैं बड़ा होकर आईएएस बनना चाहता हूं लेकिन सरकारी स्कूल में पढ़ाया नहीं जाता है।

सोनू सूद को जब बिहार के सोनू की इच्छा का पता चला तो उन्होंने उसका एडमिशन आइडियल इंटरनेशन पब्लिक स्कूल बिहटा में करा दिया लेकिन सोनू ने इस ऑफर को ठुकरा दिया। सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा था, ‘सोनू ने सोनू की सुन ली भाई। स्कूल का बस्ता बांधिए। आपकी पूरी शिक्षा और हॉस्टल की व्यवस्था हो गई है।’ सोनू सूद ने स्कूल का नाम भी लिखा है- आइडियल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल बिहटा, पटना।’

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button