बिहार

सोनवर्षा राज प्रखंड के फरार प्रमुख पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहरसा- 04 मई। सदर थाना पुलिस ने जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड प्रमुख रंजू देवी के पति वीरेंद्र शेखर पासवान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उनके ऊपर जमीनी विवाद को लेकर धोखाधड़ी करने,रंगदारी मांगने,हथियार दिखाने,लूटपाट मचाने सहित अन्य संगीन धाराओं को लेकर वर्ष 2021 में मामला दर्ज हुआ था। उक्त मामले में प्रखंड प्रमुख रंजू देवी सहित 6 नामजद आरोपित हैं। घटना को लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारी ने पर्यवेक्षण रिपोर्ट भी समिट कर दी थी। ऐसे में सदर थाना द्वारा पूछताछ के लिए रोके गए प्रखंड प्रमुख पति का जेल जाना तय माना जा रहा है। वही प्रखंड प्रमुख सहित अन्य बचे आरोपी की भी गिरफ्तारी जल्द होने की बातें सामने आ रही है।

बता दें कि सदर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या- 13,पासवान टोला निवासी विजय चंद्र ठाकुर ने अपने पुश्तैनी 3 कट्ठे की जमीन पर बने चाहरदीवारी को हरवे हथियार से लैस होकर सोनवर्षा राज प्रखंड प्रमुख रंजू देवी,उनके पति वीरेंद्र शेखर पासवान,उनके एक रिश्तेदार और तीन नामित लोगों के द्वारा तोड़ देने की शिकायत दर्ज हुई थी। इतना ही नहीं चहारदीवारी को तोड़ देने के बाद जबरन निर्माण करने को लेकर मामला दर्ज किया गया था। पीड़ित के शिकायत पर सदर थाना कांड संख्या 874/21 दर्ज की गई थी। उक्त मामले में कई संगीन धारा 420, 384, 379, 354 दर्ज किया गया था।

उक्त मामले को लेकर पुलिस के वरीय अधिकारियों द्वारा पर्यवेक्षण रिपोर्ट भी दिए जाने की जानकारी मिल रही है। उक्त मामले में डीएसपी ने भी सुपरविजन रिपोर्ट समिट कर दिया था। एसपी द्वारा भी सुपरविजन रिपोर्ट प्रखंड प्रमुख और उनके पति के खिलाफ कर दिए जाने की जानकारी मिल रही है।हालांकि सदर थाना पुलिस अभी उन्हें पूछताछ के लिए रोके जाने की बात बता रही है। लेकिन पुलिस सूत्रों की मानें तो उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। उन्हें जेल भेजने की भी तैयारी हो रही है। चुकी वे प्रखंड प्रमुख पति हैं।जिसको लेकर पुलिस सतर्कता से काम कर रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button