
सेविकाओं ने ऐतिहासिक हड़ताल के बाद सम्मानजनक मानदेय वृद्धि पर जतायी खुशी
मधुबनी- 08 जनवरी। घोघरडीहा प्रखंड मुख्यालय स्थित धर्मशाला परिसर में सोमवार को बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन प्रखंड अध्यक्ष ममता कुमारी की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष ममता कुमारी ने कहा कि 71 दिनों की ऐतिहासिक हड़ताल अवधी में 18,220 सेविका एवं सहायिकाओं को चयन मुक्त कर दिया गया था। बैठक में सेविका एवं सहायिका के चयनमुक्ति की वापसी करवाने और सम्मानजनक मानदेय वृद्धि करने की घोषणा करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव एवं समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी के प्रति आभार प्रकट किया गया। साथ ही प्रखंड के सभी सेविका एवं सहायिका की हड़ताल अवधी में चट्टानी एकता बनाये रखने के लिए धन्यवाद ज्ञापित की गई। तत्पश्चात बैठक में उपस्थित सेविकाओं ने चयनमुक्ति से वापस आये अपने प्रखंड अध्यक्ष ममता कुमारी एवं प्रधान सचिव अंजली देवी को पाग दुपट्टा से सम्मानित किया। बैठक के पश्चात हड़ताल अवधी में चयनमुक्त प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रखड़ सचिव ने दर्जनों सेविका एवं सहायिका के साथ परियोजना कार्यालय में अपना योगदान दी। मौके पर जिला उपाध्यक्ष आशा कुमारी,प्रखंड कोषाध्य्क्ष सीता देवी,संगीता झा,मीनाक्षी कुमारी,मीना कुमारी,नीलम कुमारी,रेखा कुमारी,अस्मिता झा,नवनीता झा,अनिता देवी,नीलम मंडल,रंजू भारती,मिथिलेश कुमारी,पूनम गुप्ता,प्रमिला भारती,मंजूला देवी,कुंदन कुमारी, फूल कुमारी, अनुपम कुमारी,रंजू कुमारी,रंजन कुमारी,रंभा कुमारी, सावित्री देवी, मिना देवी,राजा कुमारी,अंजीरा देवी,मला झा,सरस्वती कुमारी, समीना खातून, बबिता देवी,मधु कुमारी,कांति कुमारी,अनु कुमारी राधा कुमारी सहित दर्जनों सेविका,सहायिका मौजूद थी।



