ताज़ा ख़बरें

सूडान में रह रहे चीनी नागरिकों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

खार्तुम-28 अक्टूबर। सूडान स्थित चीनी दूतावास ने अपने नागरिकों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को राजधानी खार्तुम में होने वाले प्रदर्शनों के चलते चीनी नागरिकों से कहा गया है कि वह लोग घरों के अंदर रहे बेवजह घरों से बाहर नहीं निकले।

इससे पहले सोमवार को सूडान की सेना ने प्रधानमंत्री अबदुल्लाह हमदोक को गिरफ्तार करने के कुछ घंटों बाद कार्यवाहक सरकार को बर्खास्त करके सत्ता पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद हजारों लोग इस तख्तापलट के विरोध में सड़कों पर आकर प्रदर्शन करने लगे। सुरक्षा बलों ने भीड़ पर गोली चलाई जिसमें तीन प्रदर्शनकारी मारे गए और 80 लोग घायल हो गए थे। इस तख्तापलट की अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ ने निंदा की थी। मंगलवार को प्रधानमंत्री को उनके घर लौटने की अनुमति दे दी गई। इसके बाद हमदोक के घर पर भारी सुरक्षाबल को तैनात किया गया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button