

दरभंगा। युनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के राजकिला स्थित रामबाग़ के प्रसिद्ध कंकाली मंदिर परिसर में घुसकर अपराधियों ने गुरुवार सुबह करीब साढ़े चार बजे मंदिर के मुख्य पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या कर भाग रहे अपराधियों को स्थानीय लोगों ने पकड़ने की कोशिश की, तो एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। इससे देखकर स्थानीय लोगों आक्रोश बढ़ गया। तथा अपराधियों को स्थानीय लोग खदेड़ने लगे। जिसमें एक अपराधी आक्रोशित लोगों के गिरफ्त में आ गए। जिसे आक्रोशित लोगों ने पीट-पीट कर घटनास्थल पर ही मार डाला। जबकि दो अपराधी भी लोगों के पकड़ में आ गए। उसकी भी जमकर पिटाई। जिससे वह दोनों अपराधी गंभीर जख्मी हो गया। वहीं एक अपराधी भागने में सफल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर जख्मी दोनों अपराधी को अपने कब्जे में लेकर ईलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा में भर्ती कराया। स्थानीय पुलिस पर लोगों ने कई आरोप लगाए गए हैं । घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक बाबू राम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि, इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश था। काफी मशक्कत बाद आक्रोशित लोगों को शांत कराया गया। तथा मुख्य पुजारी के स्वजन से एसएसपी ने स्वयं बातचीत की । तथा एसएसपी ने कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। एसएसपी बाबूराम ने पत्रकारों को बताया कि अपराधियों की गोली से मंदिर के मुख्य पुजारी की मौत हुई है। जबकि, एक भक्त जख्मी हुए हैं। पकड़े गए तीन बदमाशों में एक की मौत हो चुकी है एवं दो की स्थिति नाजुक है। जिसका ईलाज डीएमसीएच में चल रहा है। तथा एक फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जबकि घटना में इस्तेमाल की गयी जब्त कार की जांच पड़ताल की जा रही है। घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार कंकाली मंदिर के मुख्य पुजारी राजीव कुमार झा उर्फ अंटू के भतीजा से दो दिन पूर्व कुछ बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया था। जिसे लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच बुधवार की शाम मोबाइल छीनने वाले बदमाश पर नजर पड़ी। तथा पुजारी के भतीजा झुन्नु ने उसे दबोच लिया। दोनों तरफ से मारपीट हुई। इसके बाद सभी फरार हो गए। जिसके बाद मंदिर परिसर में सभी लोग नवरात्रा की पूजा में लीन हो गए। रात्रि के एक बजे के बाद मुख्य पुजारी सहित कई भक्त मंदिर परिसर में सो गए। इसी क्रम सुबह में कार पर सवार चार अपराधी हथियार के साथ मंदिर के सामने स्थित गली में पहुंचा। जिसे स्थानीय लोगों ने देख लिया। जबतक लोग जुटते उससे पहले अपराधियों ने मंदिर परिसर में घुसकर पुजारी की हत्या कर दी। इस बीच मंदिर परिसर में सो रह रहे एक भक्त चुनाभट्टी निवासी चिरंजीवी झा उर्फ शंभू को भी अपराधियों ने गोली मार दी। जिसे वह जख्मी हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सभी अपराधियों को चारों तरफ से घेर लिया। इसमें दिल्ली मोड़ स्थित निवासी ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के एक कर्मी के पुत्र पुलकित सिंह को स्थानीय लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। जबकि दो अपराधी को कार सहित लोगों ने पकड़ लिया। जहां लोगों ने लाठी डंडे से कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इधर दरभंगा पुलिस फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जबकि अपराधिक घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।



