
बिहार
सीएम नीतीश कुमार ने गुरु का आशीर्वाद लिया
समस्तीपुर- 30 दिसम्बर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर कमला पंचायत के वार्ड संख्या-11 निवासी नंदकिशोर सिंह के आवास पर आज सीएम नीतीश कुमार पहुंचे, यहां सीएम नीतीश कुमार ने गुरु का आशीर्वाद लिया। नीतीश कुमार अपने वायोवृद्व बीमार शिक्षक नंदकिशोर प्रसाद सिंह से मिलकर उनका चरण स्पर्श किया और उनका कुशल क्षेम जाना।
बता दें कि नंदकिशोर सिंह बाढ़ के एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छात्र जीवन में उसी विद्यालय में छात्र हुआ करते थे। वर्षों बाद अपने गुरूजी से शिष्टाचार मुलाकात की जिज्ञासा सीएम नीतीश के मन में जगी। समस्तीपुर में सभा समाप्ति के बाद वह अपने गुरु के आवास पर पहुंचें और चरण स्पर्श करते हुए उनका कुशल क्षेम जाना। इस दौरान उनके साथ शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।



