
पटना-02 नवंबर। सिमेज समूह के बोरिंग रोड शाखा तथा पाटलीपुत्रा शाखा से छात्रों के समूह ने इसमें दल बनाकर भाग लिया एवं विभिन्न बैचों के मध्य रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित कराई गयी। इस प्रतियोगिता में पुरे कॉलेज से कुल 22 टीमों ने भाग लिया। कॉलेज के छात्र-छात्राएं ने मिलकर विभिन्न थीम पर रंगोली बनाई। छात्रों ने पारंपरिक रंगोली से लेकर, पर्यावरण, वन्य प्राणियों, पंछियों, रक्त दान, महिला सशक्तिकरण, भारत देश, बिहार राज्य, सूचना एवं तकनीक, श्री गणेश, बेटी बचाओ, अनेकता में एकता इत्यादि थीम पर अपनी रंगोली बनाई थी। बी. सी.ए. के रोहित राज एवं टीम ने प्रथम स्थान, बी.बी.एम. के सुमित कुमार एवं टीम ने द्वितीय तथा बी.सी.ए. के शिवम वर्मा एवं टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी टीम को पुरस्कार देकर उनकी कला को सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में बोरिंग रोड शाखा से अरग्या सोनी एवं ग्रुप, प्रियंका एवं ग्रुप,किशन कुमार एवं ग्रुप, साहिल कुमार एवं ग्रुप,अंकित कुमार एवं ग्रुप,आयुष कुमार एवं ग्रुप,नीलेश कुमार एवं ग्रुप,अन्नपूर्णा एवं ग्रुप तथा पाटलिपुत्रा शाखा से माही एवं ग्रुप, शिवम वर्मा एवं ग्रुप, रोहित राज एवं ग्रुप,अमन सिंह एवं ग्रुप,प्रिया एवं ग्रुप, राकेश कुमार एवं ग्रुप, सुमित कुमार एवं ग्रुप,सुयश अग्रवाल एवं ग्रुप, सिकंदर एवं ग्रुप, अभिषेक एवं ग्रुप,रिया कुमारी एवं ग्रुप, श्रेया एवं ग्रुप, तथा मो॰ राशिद एवं ग्रुप ने भाग लिया।

इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुये निदेशक नीरज अग्रवाल ने कहा कि सिमेज संस्थान एक परिवार कि तरह से है और यहाँ हम सभी मिलजुलकर सभी त्योहार एक साथ मनाते हैं। उन्होने छात्रों को सकारात्मक सोच विकसित करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्रों की प्रतिभा की तारीफ की। तथा कहा कि कॉलेज का छात्रों को भारतीय परम्पराओं एवं संस्कृति से जोड़े रखने का यह कार्यक्रम कॉलेज परिसर में प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है। उन्होंने छात्रों को बताया की जिस प्रकार रंगोली में विभिन्न रंग मिलकर एक अद्भुद कृति का निर्माण करने की क्षमता रखते हैं उसी प्रकार हमारे जीवन में भी विभिन्न ‘स्किल्स’ हमारे जीवन को समृद्ध करती हैं। इस अवसर पर सिमेज के डीन नीरज पोद्दार, सेंटर हेड मेघा अग्रवाल तथा सभी शिक्षक-कर्मचारी एवं छात्र मौजूद थे,जिन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।



