
भारत
सरकार कमजोर हो तो अपराधी मज़बूत हो ही जाते हैं: शेखावत
जोधपुर-18 दिसम्बर। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री एवं स्थानीय सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रातानाडा क्षेत्र में फायरिंग की घटना पर राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है।
शेखावत ने कहा कि जोधपुर में थाने के निकट पुलिस कस्टडी में एक व्यक्ति की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी जाती है और पुलिस हमेशा की तरह खाली हाथ। शेखावत ने कहा कि सरकार कमजोर हो तो अपराधी मजबूत हो ही जाते हैं। राजस्थान का पुलिस प्रशासन राज्य का कोई एक चौक-चौराहा बता दे जिसे सुरक्षित कहा जा सकता है। यह घटना तो पुलिस की अपनी सुरक्षा पर ही एक और सवाल है।



