ताज़ा ख़बरें

सपा मुखिया पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा हमला,अपर्णा के जरिए दिखाया आईना

लखनऊ- 19 जनवरी। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि जो परिवार के सदस्यों का सम्मान नहीं कर सकता, परिवार की महिलाओं को सम्मान नहीं दे सकता, वह यूपी की 24 करोड़ जनता का सम्मान और नेतृत्व कभी नहीं कर सकता है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव परिवार को संभालने में असफल रहे हैं, एक सांसद के तौर पर असफल साबित हुए हैं, मुख्यमंत्री के तौर पर न केवल असफल रहे हैं बल्कि अपने कार्यकाल में उन्होंने प्रदेश को गर्त में ले जाने का काम किया है। मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव को भाजपा की सदस्यता दिलाने के बाद उप मुख्यमंत्री मौर्य ने सपा मुखिया पर तंज कसते हुए कहा कि देश विरोधी ताकतों को खाद पानी देने वाले भाजपा के विकास का मुकाबला कभी नहीं कर सकते हैं। उनके पास अभी भी समय है कि वो अपनी असफलताओं पर खुश होना छोड़ दें और राष्ट्रवाद की सीख लें।

केशव मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव अपने परिवार को संभालने में सफल नहीं रहे। हर योजना के नाम पर अपना नाम चस्पा करने वाले अखिलेश बड़े-बडे दावे तो करते हैं लेकिन जनता के बीच जाने से डरते हैं। भाजपा ने जो पहली लिस्ट जारी की उसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत मेरा नाम भी चुनाव लड़ने वालों में शामिल है, लेकिन आज तक अखिलेश यादव जनता के बीच जाने का यह साहस नहीं जुटा सके। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव लड़ने से डर रहे हैं इसलिए उनको सुरक्षित ठिकाना तलाशने में देर लग रही है। मौर्य ने कहा कि सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जो व्यक्ति अपने परिवार को नेतृत्व नहीं दे सकता वो उत्तर प्रदेश जैसे विशाल जनमसूह वाले राज्य का नेतृत्व क्या कर पाएगा।

उप मुख्यमंत्री मौर्य ने सपा मुखिया को सुझाव देते हुए कहा कि बेहतर यही है कि अखिलेश यादव आत्ममंथन करें और अभी सीखने की प्रक्रिया से गुजरें। भारतीय जनता पार्टी की जनप्रिय नीतियों और रीतियों से सीख लें। भ्रष्टाचार के दलदल से निकलें, माफिया और अपराधियों के गिरोह को छोड़ें। इससे पहले मौर्य ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने पर उनको बधाई दी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button