क्राइम

सड़क किनारे व पेड़ से लटके मिले 2 शव, जांच में जुटी पुलिस

कानपुर देहात-06 नवम्बर। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अलग-अलग ग्रामों में दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों जगह फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ग्राम चांचे की घटना को हत्या मानकर घटना में पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

पहली घटना रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी तिसती के ग्राम आकोड़िया निवासी सौरव यादव पुत्र दिनेश यादव का शव संदिग्ध अवस्था में मुर्रा मार्ग पर सड़क के किनारे पाए जाने से लोगों का जमावड़ा लगने लगा। पुलिस की सूचना पर परिवारी जनों ने शव की शिनाख्त की है।

मृतक के बाबा रामनाथ ने थाना रसूलाबाद में सूचना में कहा कि मेरा नाती सौरभ को अपराध शुक्रवार 03 बजे के करीब ग्राम से उसके साथी अंशुल यादव जय सिंह यादव निवासी रसूलपुर रिषभ यादव पुत्र दारा निवासी ग्राम पलिया वास खेड़ा ले गए थे। शनिवार पुलिस द्वारा सूचना दी गई कि सौरभ का शव मुर्रा मार्ग पर पड़ा है पास ही में उसकी मोटरसाइकिल भी पड़ी है। रामनाथ का आरोप है कि उक्त लोगों ने ही मारपीट कर हत्या कर शव फेंक दिया और फरार हो गए।

दूसरी घटना थाना रसूलाबाद के पुलिस चौकी असालतगंज के ग्राम चांचे में जामुन के पेड़ में हाथों के सहारे बंधे पाया गया। मृतक के घुटने व सिर में चोटों के निशान पाए जाने पर परिवारी जनों ने हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। मृतक के चचेरे भाई कृष्ण मोहन ने दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसका चचेरा भाई संतोष कुमार शनिवार सुबह शौच के लिए खेतों की तरफ गया था। काफी देर तक वापस ना आने पर तलाश की गई तो उसका शव खेतों में खड़े जामुन के पेड़ से हाथ बंधे हुए पाया गया। मौके पर देखा गया कि मृतक के घुटनों से खून बह रहा था। मृतक के परिवारी जनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने के आरोप लगाए हैं।
फॉरेंसिक टीम ने दोनों जगह मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भरवा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button