बिहार

संपूर्ण क्रांति दिवस पर CM नीतीश सहित मंत्रियों ने जयप्रकाश नारायण को किया नमन

पटना- 05 जून। सम्पूर्ण क्रान्ति दिवस पर गांधी मैदान में लोकनायक स्व. जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा स्थल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष आज के दिन को ‘संपूर्ण क्रांति दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। आज ही के दिन वर्ष 1974 में लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के नेतृत्व में जो बैठक हुई थी उसमें हम सभी लोग शामिल हुए थे। उस आंदोलन की एक-एक चीज हमें याद है। 5 जून 1974 के दिन उनके द्वारा संपूर्ण क्रांति की बात की गई उसी के आधार पर हमलोगों ने बाद में संपूर्ण क्रांति दिवस के रुप मनाना शुरु किया।

सीएम ने कहा कि इस मौके पर हमलोग उन्हें माल्यार्पण करते हैं और इस दिन को एक विशेष उत्सव के रूप में मनाते हैं। बाद में आज ही के दिन से विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। विश्व पर्यावरण दिवस को भी हमलोग आदर के साथ मनाते हैं, अनेक कार्यक्रम भी किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के नेतृत्व में जो आंदोलन बिहार से शुरू हुआ उसका असर पूरे देश में हुआ। हम सब लोग उनके नेतृत्व में लगातार इस काम में लगे रहे।

सीएम ने कहा कि पुरानी बातें आज याद आती हैं तो अच्छा लगता है। आप सभी लोग युवा हैं इसलिए इन बातों को बताते हैं ताकि इसे आप लोग भी याद रखें। आज के दिन ही पूरे देश में संपूर्ण क्रांति का आह्वान किया गया था, जिसे हमलोग आज विशेष अवसर के रूप में मनाते हैं। इसे सभी लोगों, खासकर नई पीढ़ी को याद रखना चाहिए।

हापुड़ में हुई घटना के संबंध में पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा में कि ये जो घटना घटी है यह दुखद है, इसके लिए हमारे प्रशासन के लोग पूरी तरह से सक्रिय हैं। कहीं भी हमारे लोगों के साथ घटना घटती है तो हमारी तत्परता बनी रहती है। विपक्ष द्वारा आज सरकार के कामकाज पर रिपोर्ट कार्ड जारी किए जाने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सबको अपना-अपना अधिकार है।

इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, पूर्व मंत्री सह विधायक नन्द किशोर यादव, सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी लोकनायक स्व. जयप्रकाश नारायण की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया ।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button