
श्रवण हत्याकांडः-उद्भेदन नही होने के खिलाफ सर्वदलीय जन आक्रोश मार्च में बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेन्द्र,कहा-सीमावर्ती क्षेत्रों में जनता का जान-माल सुरक्षित नहीं
मधुबनी-06 जून। जयनगर थाना क्षेत्र के ब्रह्ममण टोला निवासी किराना व्यवसायी श्रवण कपड़ी हत्या मामले में अपराधी की गिरफ्तारी में विलंब एवं मामलें का उद्भेदन अबतक नहीं होने के कारण सोमवार को घोषित कार्यक्रम के तहत जान बचाओ जुल्म मिटाओ के बैनर तले पूर्व केन्द्रीय मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में वाटरवेज चोक से सर्वदलीय आक्रोश मार्च शहरी क्षेत्रों में निकाल कर थाना चोक पर धरना देकर सभा का आयोजन किया गया।
संयोजक नवल किशोर यादव की अध्यक्षता एवं राजेश कुमार सिंह के संचालन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में जनता का जानमाल सुरक्षित नहीं है। मैं जानना चाहता हूं कि क्या सीमावर्ती इलाकों में विदेशी ताकतों ने अपना पांव फैलाकर इस तरह की घटना को अंजाम दिला रहा है। जबकि पूर्व में भारत-नेपाल सीमा से कई आतंकवादी की गिरफ्तारी हो चुकी है। आखिर श्रवण कपड़ी हत्या का उद्भेदन में विलंब और अपराधी की गिरफ्तारी में कौन सी बात सामने आ रही है। सरकार के पास सुरक्षा बलों के अलावे एजेंसी भी है। परंतू सीमा सुरक्षित नहीं है, तो देश कैसे सुरक्षित रहेगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ लोगों से पता चला है कि यहां प्रशासन के लोग प्रशासनिक काम नहीं करते,एक सूत्री काम पर लगे हुए हैं। सरकार और प्रशासन का दायित्व है कि यहां के जानमाल की रक्षा करें। श्रवण कपड़ी हत्या की घटना को एक महीने बीत जाने के बाद भी अपराधी पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं। हम लोग किसी को छेड़ते नहीं और जब छेड़ते है तो छोड़ते नहीं है। नये पुलिस कप्तान मधुबनी से बात हुई है उन्होंने मामलें का उद्भेदन के लिए फिर आश्वासन दिया है। वक्ताओं ने कहा कि श्रवण कपड़ी के बिहार में प्रशासन की कू व्यवस्था में सबसे ज्यादा जयनगर का हैं। घटना के बाद जयनगर थाना पुलिस ने मामले को दुर्घटना बताया। मृतक के परिजनों के द्वारा सीटी स्कैन कराने पर हत्या की घटना उजागर हुआ। ऐसे थानाध्यक्ष को निलंबित होना चाहिए। घटना के एक महिने बाद भी मामले का उद्भेदन एवं अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो सका है।
जबकि घटना से आक्रोशित लोगों के द्वारा जयनगर बंद कर शहीद चोक पर धरना दिया गया तो प्रशासन के द्वारा अविलंब अपराधी की गिरफ्तारी का अश्वासन दिया। लेकिन अब तक पुलिस के द्वारा कार्रवाई नहीं किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस मंच के माध्यम से थानाध्यक्ष को निलंबित करने की मांग करते हैं। आज का धरना इसी लिए करना पड़ा। अब तक श्रवण कपड़ी के हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं की गई है। थाना के बगल में घटना होती है। लेकिन पुलिस पहुंचने में घंटों लगाती है। जयनगर में लगातार घटना घटी बावजूद पुलिस के द्वारा कार्रवाई नहीं किया। प्रशासन के द्वारा जनता का सुरक्षा नहीं होता है तो सरकार जनता के सुरक्षा के लिए जनता को अपनी सुरक्षा के लिए हथियार मुहैया करा दे। श्रवण कपड़ी के परिजनों की सुरक्षा और अपराधी की गिरफ्तारी जल्द से जल्द किया जाना चाहिए।
इस दौरान पूर्व मंत्री राम लषण राम रमण,पूर्व विधायक उमाकांत यादव,सीताराम यादव,राम कुमार यादव,राम अवतार पासवान,भूतपूर्व विधायक राम कर्ण पासवान,मुख्य पार्षद कैलाश पासवान, आलोक कुमार यादव,प्रो.औसाफ लड्डन,सुरेश चंद्र चोधरी,पूर्व मुखिया उमेश यादव,विरेन्द्र यादव,प्रदीप प्रभाकर,राजेश कुमार सिंह,अरुण जैन,प्रो.मनीक लाल यादव,रामजी यादव,शशि भूषण प्रसाद,अवधेश यादव,रमेश सिंह,राम नारायण बनरैत,पवन कपड़ी,सुजीत यादव,राजद नेता असलम अंसारी, अनुरंजन सिंह,सुरेंद्र महतो,जहांगीर अली, जिप उपाध्यक्ष संजय यादव, कुमार राणा प्रताप सिंह,चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह,मिथिलांचल चैम्बर अध्यक्ष शिव शंकर ठाकुर,कैट अध्यक्ष प्रीतम बैरोलिया,रंजीत गुप्ता समेत अन्य ने संबोधित किया।



