
शिवम् कान्वेंट के बच्चों का टर्म -1 की परीक्षा में रहा शानदार प्रदर्शन
पटना- 12 मार्च। न्यू बाईपास स्थित शिवम् कान्वेंट के बच्चों ने सीबीएसई टर्म – 1 की परीक्षा में अपना जलवा दिखाया। कुल 242 बच्चे टर्म – 1 की परीक्षा में उपस्थित हुए थे। जिनमें से 18 बच्चों को 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं। 34 बच्चों को 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं। 106 बच्चों को 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं और बाकी बच्चों का भी शानदार प्रदर्शन रहा है।
स्कूल के प्रधानचार्य उपेंद्र कुमार पोद्दार ने बताया कि टर्म – 1 की परीक्षा में बच्चों का शानदार प्रदर्शन बच्चों का मनोबल बढ़ाएगा और उन्हें आगामी टर्म – 2 की परीक्षा के लिए उन्हें नई ऊर्जा प्रदान करेगा। स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा जिससे शिक्षक, अभिभावक और बच्चे खुश हैं। आगामी टर्म – 2 की परीक्षा में भी स्कूल को इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है।
इनका रहा शानदार प्रदर्शन –
विनीत आनंद – 99.6
संदीप सिन्हा – 99.2
अमन कुमार – 99.2
सुधांशु राज – 98.2
आदित्य कुमार – 98
जुली कुमारी – 98
अभिषेक कुमार – 97.6
सौम्या सृजन – 97.6
शिवम् कुमार – 96.8
अभिषेक कुमार कश्यप – 96.8



