
क्राइम
शाहजहांपुर में 43 करोड़ की चरस के साथ 3 अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार
शाहजहांपुर। गुरुवार की रात्रि शहर के रोडवेज बस स्टैंड के पीछे से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 21 किलो 800 ग्राम चरस बरामद की गई। जिसकी कीमत 43.60 करोड़ रुपये आंकी गयी है। यह कार्रवाई लखनऊ एसटीएफ,एसओजी और शाहजहांपुर जिले की थाना सदर बाजार पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से की।



