
नई दिल्ली- 19 मई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को इस्तांबुल में हो रही महिला विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर निखत ज़रीन को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा, “हमारे मुक्केबाजों ने हमें गौरवान्वित किया है। महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में शानदार स्वर्ण पदक जीतने के लिए निखत ज़रीन को बधाई। मैं मनीषा मौन और परवीन हुड्डा को भी इसी प्रतियोगिता में कांस्य पदक के लिए बधाई देता हूं।”



