
विश्वेश्वरैया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में रोजगार की मानक के साथ कराए जायेंगे पढ़ाई
पटना- 16 अप्रैल। शनिवार बिहार की राजधानी पटना स्थित होटल लेमन ट्री के सभागार में विश्वेश्वरैया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के द्वारा प्रेस वार्ता सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे संस्थान के अंतर्गत चलाए जा रहे कोर्सेज को रोजगार की मानक के साथ व्यवस्थित करने की घोषणा की गई । एनसीआर के ग्रेटर नोएडा स्थित इस संस्थान ने अनूठी पहल करते हुए एक मात्र रोजगार परक डिग्री कोर्स की घोषणा की गई। जिसका नाम एम. बी. ए एंप्लॉयलबिलीटी इन बिजनेस इंटेलिजेंस (MBA Employability in Business intelligence) है।
कार्यक्रम का उद्घाटन समूह के चेयरमैन श्री सुनील जिंदल, निदेशक डॉ. बी. आर. मिश्र, एडमिशन परविंदर भाटी, अश्वनी शर्मा, सुधीर कुमार सिंह एवं सी ओ ओ डॉ. पूर्णिमा शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
चेयरमैन श्री सुनील जिंदल ने कार्यक्रम की विषय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस २ वर्षीय डिग्री कोर्स को लाइव और केस स्टडीज के माध्यम से सामान्य एमबीए से कहीं ज्यादा प्रभावशाली व कार्यात्मक बनाया जाएगा साथ ही राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय रोजगार परक व ट्रेनिंग युक्त विजिट भी छात्र छात्राओं में तकनीकी क्षमताओं को बढ़ावा देगी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेशन प्रोग्राम को भी महत्वपूर्ण ढंग से कार्यक्रम में शामिल किया गया है।
संस्थान ie निदेशक डॉ. बी. आर. मिश्र ने अपने संविधान में बताया कि इस डिग्री कोर्स में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं को डाटा साइंस और डाटा एनालिटिक्स के उपयोग से स्टेटेजिक बिजनेस डिसीजन मेकिंग की पूर्ण जानकारी दी जाएगी। जिससे उनके लिए अच्छी नौकरी व भविष्य की स्वर्णिम संभावनाओं के दरवाजे खुलेंगे।
उन्होंने बताया की यह डिग्री कोर्स 06-12 लाख प्रतिवर्ष के पैकेज पर रोजगार का मौका देती है। साथ ही कमसे कम ०६ लाख प्रतिवर्ष के लिखित गारंटी भी देती है। इस कोर्स को करने के बाद ०५ वर्षों के अंदर २५ से ३० लाख प्रतिवर्ष के आय का श्रोत खुल सकता है।
प्रेस वार्ता के बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे बिहार के सभी जिलों से आए शिक्षाविदों को संस्थान के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । सम्मानित होने वाले शिक्षा सलाहकारों में धनंजय कुमार सिन्हा, विजय शर्मा, प्रेम रंजन, रौशन कुमार, लक्ष्मी आजाद व सैंकड़ों मौजूद रहे।



