स्पोर्ट्स

विश्वकप 2023: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रन से दी शिकस्त, क्रिकेट के इतिहास में विश्व चैंपियन इंग्लैंड को मिली सबसे बड़ी हार

मुंबई- 21 अक्टूबर। मौजूदा विश्व चैम्पियन इंग्लैंड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए वनडे विश्वकप प्रतियोगिता के 20वें मैच में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को रिकॉर्ड 229 रनों से मात दी। हेनरिक क्लासेन (67 गेंद 109 रन) के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों के धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की। एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड की यह सबसे बड़ी हार है।

दक्षिण अफ्रीका से मिले 400 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड के सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। जहां ओपनर जॉनी बेयरस्टो 10 रन बनाकर आउट हुए, वहीं जो रूट 02 और डेविड मलान 06 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद बेन स्टोक्स पांच रन बनाकर, तो जोस बटलर 15 रन और हैरी ब्रूक 17 रन चलते बनें। फिर डेविड विली ने 12 और आदिल रशीद ने 10 रन का योगदान किया। इस तरह इंग्लैंड ने सिर्फ 100 रन पर आठ विकेट गंवा दिए। हालांकि मार्क वुड ने 17 गेंदों में 2 चौकों और 5 छक्कों की बदौलत नाबाद 43 और गस एटकिंसन ने 21 गेंदों में सात चौकों की मदद से 35 रन बनाकर हार के अंतर को थोड़ा कम किया।दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएटजी को तीन सफलता मिली, जबकि लुंगी नगिदी और मार्को यानसेन ने दो-दो विकेट झटके।

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 399 रन बनाए। बल्लेबाजी में दक्षिण अफ्रीका के लिए हेनरिक क्लासेन ने 109 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं रीजा हेंड्रिक्स ने 85, वान डर डुसेन ने 60 और मार्को यानसेन ने नाबाद 75 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए रीस टॉपली ने तीन विकेट लिए, जबकि आदिल राशिद और गस एटकिंसन को दो-दो सफलता मिली।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button