बिहार

विधानपरिषद में राबड़ी देवी ने मंत्री अशोक चौधरी को कहा दलाल

पटना- 15 मार्च। पूर्व सीएम सह विधानपरिषद सदस्य राबड़ी देवी ने मंगलवार को नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी को ‘दलाल’ कहकर संबोधित किया। उनके इतना कहते ही सदन में हर कोई हतप्रभ हो गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा से सोमवार को हुई नोक-झोंक का असर मंगलवार को बिहार विधान परिषद में भी देखने को मिला। परिषद में विपक्ष की नेता राबड़ी देवी ने इस मुद्दे को सवाल उठाया। इसी दौरान सत्ता पक्ष की ओर से राबड़ी देवी सहित अपनी विपक्षी सदस्यों को दूसरे सदन की बात इस सदन में नहीं उठाने को कहा गया।

परिषद में आसन की ओर से भी बार बार राबड़ी देवी सहित अन्य सदस्यों से दूसरे सदन की बात यहां न करने को कहा गया लेकिन राबड़ी देवी अपनी बात पर अड़ी रहीं। उन्होंने पूछा कि आखिर क्या कारण है कि विधानसभा अध्यक्ष मंगलवार को सदन से अनुपस्थित रहे। साथ ही सीएम नीतीश कुमार के व्यवहार को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाया।

इसी बीच सत्ता पक्ष की ओर से मंत्री अशोक चौधरी ने राबड़ी देवी को टोकना शुरू किया। इससे आगबबूला हुई राबड़ी देवी ने बार-बार अशोक चौधरी की ओर इशारा करते हुए उन्हें दलाल कह डाला। उन्होंने कहा कि आप दलाल हैं। आप सरकार के दलाल हैं। कभी इधर तो उधर होते रहते हैं। राबड़ी देवी के इतना कहने के बाद दोनों पक्षों की ओर से जोरदार बहसबाजी हुई।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को विधानसभा में अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा आसन पर नहीं आए थे। इसे विपक्ष ने मुद्दा बनाया। काली पट्टी बांधकर आए राजद सहित दलों के सदस्यों ने इस पर खूब बवाल काटा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button