ताज़ा ख़बरें

वायु सेना के अधिकारी की संदिग्ध हालत मौत

नई दिल्ली- 06 अप्रैल। मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में मंगलवार रात वायु सेना के अधिकारी का शव संदिग्ध हालत में उनके ही फ्लैट से बरामद हुआ। अंदर से तेज दुर्गंध आई तो पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलने के बाद पुलिस व दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। खिड़की के रास्ते अंदर दाखिल होकर दरवाजा खोला गया तो अंदर अधिकारी का शव बुरी तरह सड़ी-गली हालत में मिला। मृतक की शिनाख्त अनुकूल बारा (48) के रूप में हुई है।

पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने अनुकूल के परिजनों को उनकी मौत की खबर दी। बाद में बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले किया गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को मृतक के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस स्वाभाविक मौत की आशंका जता रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले अनुकूल अकेले पहाड़गंज की सरकारी सोसायटी आराम बाग में रहते थे। वह भारतीय वायु सेना में सेक्शन ऑफिसर थे। फिलहाल उनकी तैनाती सीजीओ कॉम्प्लैक्स में थी। वह अविवाहित थे। इनको मधुमेह के अलावा कई अन्य बीमारियां थी। इसके अलावा वह शराब और सिगरेट का सेवन भी अधिक करते थे।

पिछले 29 मार्च से वह अपनी ड्यूटी से गैर हाजिर थे। मंगलवार को इनके पड़ोसियों ने अनुकूल के फ्लैट से तेज दुर्गंध आने की कॉल पुलिस से की। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। दमकल विभाग का एक कर्मचारी किसी तरह खिड़की के रास्ते अंदर दाखिल हुआ। अंदर की ओर से दरवाजा खोला गया तो अनुकूल बिस्तर पर मृत पड़े थे। उनका शव बुरी तरह सड़ी-गली हालत में था। जांच करने पर शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले।

दिल्ली में रहने वाले अनुकूल के भाई को उनकी मौत की खबर दी गई। बाद में शव को लेडी हार्डिंग मोर्चरी भेजा गया। पड़ोसियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से वह दिख भी नहीं रहे थे। पुलिस उनकी मौत की सही वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button