
भारत
लोगों को चुप करवाने के लिए रोज लाए जा रहे कठोर कानून:महबूबा
जम्मू, 06 नवम्बर। जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्षा महबूबा मुफ़्ती ने शनिवार को कहा है कि लोगों को चुप करवाने के लिए रोज कठोर कानून लाए जा रहे हैं। सुरक्षा कारणों के चलते श्रीनगर के मैरिज हॉल में सुरक्षा कड़ी करने के प्रशासन के फैसले के बाद महबूबा ने यह बात कही है।
उन्होंने कहा कि श्रीनगर के हर नुक्कड़ पर सुरक्षा बंकर लगाने के बाद सीआरपीएफ कर्मियों की तैनाती मैरिज हॉल में बढ़ा दी गई है। लोगों के लिए यह एकमात्र निजी स्थान बचा है। लोगों को चुप कराने के एकमात्र उद्देश्य से हर दिन और अधिक कठोर कानून लाए जाते हैं। बताते चलें कि बढ़ते आतंकवादी हमलों के मद्देनजर श्रीनगर में सामुदायिक विवाह हॉल में सीआरपीएफ की अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं जिसको लेकर महबूबा खुश नही लग रही हैं।



