बिहार

लोक आस्था के पर्व के मौके पर कदम ने छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजन सामग्री

पटना- 08 नवंबर। सामजिक संस्था कदम ने लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया। कदम के सौजन्य से राजधानी पटना के राजाबाजार के मछली गली में छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर सूपों में भरकर फल, साड़ी और पूजा की सामग्री व्रतियों को दी गयी।इस अवसर पर कदम के प्रदेश अध्यक्ष सैयद सबीउद्दीन अहमद ने सभी लोगों को छठ की शुभकामना देते हुये कहा कि छठ लोक आस्था का पर्व है। छठ केवल पर्व ही नहीं महापर्व भी है। छठ पर्व अनेकता में एकता संग स्वच्छता का परिचायक है।प्रकृति से जुड़े इस पर्व में ऊंच-नीच का भेद मिट जाता है। छठ अब बिहार की बात नहीं रही। इसे उत्तर प्रदेश, झारखंड और बंगाल समेत कई राज्यों में बड़े ही आस्था के साथ मनाया जा रहा है।


कदम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने सभी लोगों को छठ की बधाई देते हुये कहा कि छठ पर्व सूर्योपासना का पर्व है। इस दिन सूर्यदेव की अराधना करने से व्रती को सुख, सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है और उसकी सभी मनोकामनाएंपूरी होती हैं। सभी लोग महापर्व को मिल-जुलकर आपसी प्रेम, पारस्परिक सद्भाव और शांति के साथ मनायें।


कदम कर्नाटक की प्रदेश अध्यक्ष पूजा चंद्रा ने कहा कि छठ पूजा के अवसर पर छठी मईया की पूजा की जाती है। छठ श्रद्धा और विश्वास का पर्व है, जो लोग भक्त‌ि भाव से छठी मैया की पूजा करता है उनकी सभी मनोकामना मैय्या पूरी करती हैं।


पटना महानगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ खुशबू कुमारी ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ बिहार सहित देश के कई हिस्सों में मनाया जाता है। तीन दिनों का इस महापर्व का बिहार के लोगों के दिलों में एक अलग महत्व रखता है। इस अवसर पर कदम मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार,दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका और समाज सेविका डा. नम्रता आनंद,कदम के प्रदेश महासचिव नागेन्द्र कुमार,प्रदेश उपाध्यक्ष नवीश कुमार नवेंदु, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के संयोजक दिवाकर कुमार वर्मा,प्रदेश सचिव वी.के.सिंह,पटना महानगर अध्यक्ष एजाज अहमद,पटना महानगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ खुशबू कुमारी, पटना जिला सचिव,महिला प्रकोष्ठ सरोज देवी,कर्नाटक प्रदेश सचिव अमित कुमार सिंह,आलोक कुमार,कदम के मीडिया सलाहकार शुभम कुमार,प्रदेश सचिव वीरेंद्र कुमार सिंह समेत कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button