
लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ रैली की तैयारी में जूटे माले कार्यकर्ता
मधुबनी- 07 फरवरी। पटना के गांधी मैदान में भाकपा माले का 11वाँ राष्ट्रीय महाधिवेशन लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए जयनगर प्रखंड के बस्ती पंचायत राजपूताना टोला में मो.तस्लीम की अध्यक्षता में जन कन्वेंशन आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या लोगों ने भाग लिया। कन्वेंशन को संबोधित करते हुए जयनगर प्रखंड सचिव भूषण सिंह ने कहा कि लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए जयनगर में ग्राम पंचायत एवं शहरी क्षेत्रों में संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। प्रचार गाड़ी के माध्यम से प्रचार प्रसार और रैली एवं महाधिवेशन के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आयोजित रैली में भाग लेने के लिए जयनगर से लोग भारी संख्या में शामिल होंगे। कन्वेंशन में प्रखंड सचिव भूषण सिंह,मो.तस्लीम,चालित्तर पासवान,विजय राय,तेजीलाल कामत,मनोज कुमार,चन्दन राय,प्यारी देवी,मो.यूनुस,सुजीत पासवान,जहाना खातून,मंजू देवी,राधा देवी,जमुना देवी,पतसिया देवी, रघुनन्दन पासवान सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।



