
लश्कर-ए-तैयबा के दो सहयोगी गिरफ्तार
श्रीनगर-23 दिसंबर। सुरक्षाबलों ने गुरुवार को लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकियों के दो सहयोगियों को बडगाम से गिरफ्तार किया है। सुरक्षाबलों ने उनके कब्जे से संदिग्ध सामग्री बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पकड़े गए लश्कर के सहयोगियों की पहचान कावूसा खालिसा के अब्दुल रहमान गनई के बेटे मोहम्मद शफी गनई और ममूसा पट्टन के अली मोहम्मद चोपन के बेटे जहूर अहमद चोपन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि बडगाम पुलिस ने इन दोनों को 02 आरआर और 79 बीएन सीआरपीएफ के साथ मिलकर एक अभियान के दौरान पकड़ा है।
प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए दोनों ओजीडब्ल्यू लश्कर के कमांडरों के संपर्क में थे और कावूसा, रज़वेन, रथसन, मज़मा, पिंजुरा, कुंजर, मामूसा आदि क्षेत्रों में सक्रिय लश्कर के आतंकवादियों को रसद, आश्रय और परिवहन प्रदान करने में शामिल है। .
उन्होंने कहा कि कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला पुलिस स्टेशन खग में दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।



