बिहार
लदनियां बीइओ पर शिथिलता बरतने को लेकर स्पष्टीकरण
मधुबनी-12 नवंबर। राष्ट्रीय सर्वे में शिथिलता बरतने की शिकातय मिलने पर लदनियां बीइओ को डीइओ नसीम अहमद ने शोकॉज किया है। डीइओ नसीम अहमद ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय गजहारा लदनियां कक्षा पांचवी का मूल्यांकन होना था। ऑबजर्बर द्वारा सूचना दिया गया कि यह विद्यालय शिक्षक व छात्र विहीन है। सूचना दिये जाने के बाद भी इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गयी। जो घोर लापरवाही व विभागीय कार्य में उदासीनता का द्योतक है।



