
मधुबनी। लदनियां थाना क्षेत्र के सिधपा गांव स्थित रामशरण टोल के शिवमंदिर पोखर में डूबने से दो बच्ची की मौत हो गई। डूबने वाली बच्चियों में कौशल्या कुमारी (11) एवं द्रोपदी कुमारी (12) शामिल हैं। दोनों क्रमशः भोगी मंडल व मंजय पासवान की पुत्री है। दोनों पोखर में नहाने गई थी। एक को बचाने में दूसरी की भी मौत हो गई। अन्य बच्चों के शोर मचाने पर लोग पहुंचे और डूबी बच्ची को बाहर निकाला। घटना की जानकारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह व सीओ निशीथ नंदन को दे दी गई। जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने इसे पोस्टमार्टम में मधुबनी भेज दिया है। इधर सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सरकारी सहायता का प्रावधान किया जाएगा।
रिर्पोट- इन्द्रमोहन।



