
राहुल, सोनिया पर ED की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का फुंका पूतला
मधुबनी-15 जून। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलाम्बर झा के नेतृत्व में केन्द्र की मोदी सरकार के द्वारा लगातार केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को अपमानित एवं प्रताड़ित करने के उद्देश्य से ईडी के द्वारा सम्मन कर तीन दिनों से पूछताछ कर रही है, जबकि देश के सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट में यह मामला लंबित है। इस मामले में किसी भी तरह के जांच का आदेश नही है। उस परिस्थितियों में कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने के लिए मोदी सरकार खड़यंत्र रच रही है। उसके खिलाफ कांग्रेस कार्यालय से प्रतिरोध मार्च निकालकर शहर के व्यस्तम थाना चोक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।

मौके विजय कुमार राउत,मनोज कुमार मिश्र,पवन कुमार यादव,जय कुमार झा,ज्योति झा,शमसुल हक,अकिल अंजूम, कौशल किशोर चोधरी,फैजी आर्यन,अशोक प्रसाद,मुकेश कुमार झा पप्पू, आलोक कुमार झा,सोहन भगत,श्रीराम मंडल,राजीव शेखर झा,मो जैदी,विजय कुमार झा भोला,अनिल नाथ झा, प्रो योगेंद्र मिश्र,मो सबीर,विदेश चोधरी,मो इंतजार,धीरेंद्र झा, आनंद कुमार झा,अजय झा,मो अलाउद्दीन,बिनय कुमार झा आदि दर्जनों उपस्थित थे।



