
भारत
राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के विरोध में कांग्रेस ने रोका रेल
उत्तर दिनाजपुर- 25 मार्च। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर रायगंज रेलवे स्टेशन पर राधिकापुर-तेलता ट्रेन को रोक दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित सेनगुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रेन को रोक कर विरोध प्रदर्शन किया। करीब 10 मिनट तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रेन को रोक दिया। हालांकि बाद पुलिस ने आकर आंदोलनकारियों को ट्रैक से हटाया और ट्रेन का परिचालन सामान्य किया। इस दौरान जिला कांग्रेस महासचिव तुषार गुहा, प्रदेश यूथ कांग्रेस के सचिव तन्मय दत्ता सहित अन्य स्थानीय नेता उपस्थित थे।
तुषार गुहा ने कहा कि अनैतिक रूप से मोदी सरकार ने राहुल गांधी के संसद पद को खारिज कर दिया है। जब तक यह आदेश रद्द नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।



