
राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल गया में ‘मैथेलेटिक्स’ का आयोजन
गया-18 दिसंबर। जी.डी गोयनका पब्लिक स्कूल गया में छात्र-छात्राओं की बहुमुखी गणितीय प्रतिभा को प्रदर्शित करने, उनके मन से गणित का डर ख़त्म कर उसमें रुचि जागृत करने व आम जीवन शैली में गणित व गणितीय संकल्पनाओं का महत्व समझाने हेतु आगामी बुधवार 22 दिसंबर 2021 को भारतीय गणित के शलाका पुरुष गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्म की 134वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा पहले ही से उद्घोषित ‘राष्ट्रीय गणित दिवस’ को एक भव्य गणितीय कार्यक्रम ‘मैथेलेटिक्स’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत बच्चों को गणित विषय से संबंधित विभिन्न मॉडल,सिद्धांत,प्रमेय , गणितीय गेम्स्, लाभ-हानि के कई प्रारूप, क्रय-विक्रय से संबंधित आसान पहेलियाँ, कैलकुलस, एबेकस, यूलर समीकरण, रामानुजन संख्याएँ, रामानुजन समीकरण व जीवन चरित्र, विभिन्न तरह के पोस्टर व मैथेमेटिकल मॉडेलिंग के प्रारूप व जीवंत मॉडल , गौस के सिद्धांत व समीकरण, बर्नुली के समीकरण, जैकोबी समीकरण इत्यादि को आसान तरीके से समझाने व प्रदर्शित करने की योजना है । इससे संबंधित विशेष प्रशिक्षण भी विद्यालय के शिक्षकों द्वारा प्रदान किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के संदर्भ में प्राचार्य डॉ एच के पाण्डेय जी के द्वारा जानकारी देते हुए यह बताया गया कि यह कार्यक्रम बच्चों में गणितीय कौशल के विकास व संवर्द्धन के साथ साथ उनमे गणितीय चिंतन,तर्क व स्मरण शक्ति के परिमार्जन व दुनिया को विशेष गणितीय दृष्टि से समझने,परखने व जीवन को ज्य़ादा प्रोफेशनल व आसान बनाने में भी अभूतपूर्व भूमिका अदा करेगा। उन्होंनें यह भी जोड़ा कि हमारे कुशल व प्रशिक्षित गुरु व विद्यालय प्रबंधन अपने सभी संसाधनों के साथ छात्र-छात्राओं में गणितीय व वैज्ञानिक ज्ञान प्रदान करने के साथ ही जीवन मूल्यों के प्रति वास्तविक समझ विकसित करने उद्देश्य से भी अपना हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। इससे हमारे छात्र-छात्राओं का ज्य़ादा से ज्य़ादा ज्ञानार्जन सम्भव हो सकेगा व मगध छेत्र से जीडी गोयनका, गया स्कूल के बच्चों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में नवीन कीर्तिमान स्थापित करने हेतु अवसर मिलेगा। प्राचार्य ने यह भी बताया कि कोरोना महामारी में अभिभावकों की विक्तिय मजबूरियों को ध्यान में रखते हुए नये सत्र में प्रवेश पाने को इच्छुक शिक्षा की लालसा रखने वाले अच्छे व होनहार छात्र-छात्राओं को उनके परफॉर्मेंस के अनुसार कक्षा नर्सरी से कक्षा अष्टम तक प्रवेश में स्कॉलरशिप प्रदान किये जाने का निर्णय विद्यालय प्रबंधन ने लिया है। इसमें लड़कियों के प्रवेश पर अलग से कुछ विशेष छूट का प्रावधान भी किया गया है । इस उद्देश्य से भी “टैलेंट हंट” नाम से एक विशेष प्रवेश मिशन आगामी 27 दिसंबर 2021 से 10 जनवरी 2022 तक चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत विद्यालय द्वारा एक स्कॉलरशिप टेस्ट आयोजित कराया जा रहा है जिसमें अभिभावक विद्यालय में अपने छात्रों का पंजीकरण कराकर उन्हें इस टेस्ट में शामिल करवाकर इस योजना से लाभान्वित होकर अपने बच्चों का नामांकन करवा सकते हैं । इस योजना में वैसे भी छात्रों के नामांकन की योजना है जो न सिर्फ़ एकेडेमिक रूप से उत्कृष्ट हैं बल्कि वैसे भी छात् -छात्राओं को लाभ प्रदान किये जाने की योजना है जो पढ़ाई लिखाई के अलावे अन्य क्षेत्रों यथा खेल,चित्रकला, संगीत,डांस इत्यादि में भी विशेष महारत रखते हैं। अंत में प्राचार्य ने जोड़ा कि जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल,गया अपने छात्र -छात्राओं में गुणात्मक शिक्षण व उनके मूल्य सहित सर्वांगीण विकास के लिये कृत संकल्पित है व इसके लिये हर संभव प्रयास किये जाएँगे।



