भारत

राष्ट्रपति 2 से 5 नवंबर तक नागालैंड, मिजोरम और सिक्किम का दौरा करेंगी

नई दिल्ली- 01 नवंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 से 5 नवंबर तक नागालैंड, मिजोरम और सिक्किम का दौरा करेंगी।

राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

2 नवंबर को, राष्ट्रपति कोहिमा में नागालैंड सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित होने वाले नागरिक स्वागत समारोह में भाग लेंगी। उस अवसर पर वह राज्य में शिक्षा और बुनियादी ढांचे से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगी।

3 नवंबर को राष्ट्रपति कोहिमा युद्ध कब्रिस्तान में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी और किगवेमा गांव का दौरा करेंगी जहां वह ग्राम परिषद के सदस्यों और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी। उसी दिन, वह आइजोल में मिजोरम विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी और मिजोरम राज्य में शिक्षा से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी। शाम को, वह राजभवन, आइजोल में मिजोरम सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित नागरिक स्वागत समारोह में भी शामिल होंगी।

4 नवंबर को राष्ट्रपति आइजोल में मिजोरम विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी। उसी दिन, वह अपने सम्मान में सिक्किम सरकार द्वारा आयोजित एक नागरिक स्वागत समारोह में भाग लेंगी और केंद्र और राज्य सरकारों की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगी।

5 नवंबर को राष्ट्रपति दिल्ली लौटने से पहले तथागत त्साल, रावोंगला में महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के साथ बातचीत केरेंगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button