
पटना। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द एवं भारत की प्रथम महिला सविता कोविन्द के सम्मान में राजभवन में ‘हाई-टी’ का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय करोल एवं अन्य न्यायाधीशगण अपनी धर्मपत्नी के साथ शामिल हुए। इससे पूर्व महामहिम राष्ट्रपति ने सभी न्यायाधीशों से मुलाकात की तथा उनका परिचय प्राप्त किया। महामहिम राष्ट्रपति के साथ उनकी समूह फोटोग्राफी भी हुई।



