बिहार

रामफल मंडल सम्मान समारोह को एतिहासिक बनाने में जूटे जदयू कार्यकर्ता, प्रेस वार्ता में बोले पुर्व MLC विनोद, कहा- विपक्षी एकता के लिए मिसाल बनेंगे नीतीश कुमार

मधुबनी-08 सितंबर। जिला अतिथि गृह में जदयू के द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व विधान पार्षद विनोद कुमार सिंह ने कहा कि शनिवार को स्वर्गीय रामफल मंडल राष्ट्रीय पुरस्कार सह सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का आगमन हो रहा है। उनके साथ जदयू के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा,पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा,मंत्री संजय झा,मंत्री अशोक चोधरी,मंत्री समीर कुमार महासेठ,विधानसभा के उपसभापति रामचंद्र पूर्वे,सांसद रामप्रीत मंडल,राज्यसभा सांसद डॉ फैयाज अहमद,कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा आदि शामिल होंगे। नेताओं के स्वागत करने के लिए मधुबनी जिला के साथियों में भारी उत्साह है। श्री सिंह ने कहा कि कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए गठबंधन से अलग होकर ऐतिहासिक निर्णय लिया। आज कार्यकर्ता से लेकर आम लोगों में काफी उत्साह है।

सम्पूर्ण देश में भाजपा के शासन व्यवस्था में महंगाई चरम सीमा पर है। तथा गरीबों का जीना मुश्किल है। पूरे देश के लोग नीतीश कुमार के तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। विपक्षी एकता को मजबूत करने में विकास पुरुष पूरे देश में लगे हुए हैं। विपक्षी एकता के लिए नीतीष कुमार मिसाल बनेंगे। जिसका सार्थक परिणाम भी निकलेगा। तथा वर्ष 2024 में भाजपा को लोकसभा चुनाव में सत्ता से बेदखल कर दिए जाएंगे।

जदयू के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कामत ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ साथियों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी में लगे हुए हैं। उक्त कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा, साथ ही उन्होंने कहा मधुबनी जिला में प्रवेश करने पर सकरी एनएच-57 पर पार्टी के वरिष्ठ नेत्री सईदा बानो एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अहमद हुसैन के साथ-साथ बिस्फी,रहिका एवं पंडौल के प्रखंड अध्यक्षो के नेतृत्व में सकरी में जोरदार स्वागत किया जाएगा। जिला के सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं द्वारा समिया ढ़लान झंझारपुर में भी जोरदार स्वागत होगा।

मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष अब्दुल कयूम,सईदा बानो, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अहमद हुसैन, विश्वजीत कुमार सिंह मुन्ना,प्रभात रंजन,भरत चोधरी,अविनाश सिंह,कुंदन शास्त्री,सोनी कुमारी,आलोक कुमार,विनय कुमार झा,बचनू मंडल,सुमनजन राजू आदि साथी उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button