भारत

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से बढ़ा है जनजाति वर्ग का गौरव: पीएम मोदी

भोपाल-15 नवम्बर। पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भोपाल के भव्य रेलवे स्टेशन का कायाकल्प ही नहीं हुआ,बल्कि रानी कमलापति का नाम रेलवे स्टेशन से जोड़ने से गोंड समाज सहित सम्पूर्ण जनजाति वर्ग का गौरव बढ़ा है। आज का दिन भोपाल और मध्यप्रदेश के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गौरवशाली इतिहास का दिन है। आज पूरा देश जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है। इस मौके पर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का लोकार्पण हमारे लिये गौरव की बात है। पीएम मोदी ने सोमवार को भोपाल में पुनर्विकसित वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित किया।

चार परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित व दो मेमू ट्रेन का भी शुभारंभ—

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर रेलवे की चार परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की। इनमें गेज परिवर्तित एवं विद्युतीकृत उज्जैन फतेहाबाद, चन्द्रावतीगंज ब्राडगेज रेलखंड, भोपाल बरखेड़ा रेलखंड का तिहरीकरण,गेज परिवर्तित एवं विद्युतीकृत मथैला निमारखेड़ी ब्राडगेज रेल खंड एवं विद्युतीकृत गुना-ग्वालियर रेलखंड परियोजनाएँ शामिल हैं। उन्होंने दो मेमू ट्रेनों उज्जैन-इंदौर एवं इंदौर-उज्जैन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर भी रवाना किया।

आमजन को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं—

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन परियोजनाओं के शुभारंभ से रेलवे पर दवाब कम होगा एवं आमजनों को बेहतर सुविधाएँ मिल सकेंगी। भारतीय रेल सिर्फ दूरियों को कनेक्ट करने का माध्यम नहीं है, बल्कि ये देश की संस्कृति,देश के पर्यटन और तीर्थाटन को कनेक्ट करने का भी अहम माध्यम बन रही है। पर्यटकों के लिये अच्छी कनेक्टेविटी मिल सकेगी। महाकाल के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं एवं अप-डाउन करने वाले हजारों यात्रियों,व्यापारियों और किसानों को परियोजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिये भारतीय रेलवे उत्तम उदाहरण बन रहा है। आजादी के इतने दशकों बाद भारतीय रेल के सामर्थ्य को इतने बढ़े स्तर पर एक्सप्लोर किया जा रहा है। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन देश का पहला आईएसओ सर्टिफाइड एवं पीपीपी मॉडल पर विकसित रेलवे स्टेशन है। जो सुविधाएँ यात्रियों को कभी एयरपोर्ट पर मिलती थीं,वह सुविधाएँ आज रेलवे स्टेशन पर मिल रही हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button