बिहार

यूक्रेन में फंसे भोजपुर और बक्सर के छात्र स्वदेश वापसी को बेचैन

आरा- 26 फरवरी। तीसरे विश्वयुद्ध की आहट के साथ रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध में भोजपुर जिले के आरा का एक छात्र और बक्सर जिले की इटाढ़ी प्रखण्ड के भचकिया गांव की एक मेडिकल की छात्रा भी फंसी हुई है।ये दोनों ही छात्र छात्राएं मेडिकल के विद्यार्थी है और रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े जंग के बाद भारत वापसी के लिए परेशान है।

यूक्रेन में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहा भोजपुर का छात्र कृष्ण पाल दुर्गध्वज सिंह बताया जा रहा है और रूस के लगातार हमले के बाद उसके परिजन उसके लिए ईश्वर से प्रार्थना करने में जुटे हुए हैं।वह यूक्रेन के नेशनल मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का विद्यार्थी है और रूस और यूक्रेन के जंग के बीच यूक्रेन के लवीब सिटी में फंसा हुआ है।यूक्रेन के नेशनल मेडिकल कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले कृष्ण पाल सिंह के माता पिता भोजपुर जिले के अगियांव प्रखण्ड के वरुणा गांव के निवासी हैं।मेडिकल के इस छात्र के पिता रणविजय सिंह पेशे से व्यवसायी हैं और अपने पुत्र की रक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना करने में जुटे हैं।

यूक्रेन में फंसे इस छात्र के माता पिता और परिवार के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने पुत्र को सही सलामत भारत लाने की गुहार लगा रहे हैं।यूक्रेन में फंसे छात्र कृष्ण पाल के पिता रणविजय सिंह ने शनिवार को बताया कि उनका पुत्र फिलहाल लवीब सिटी में नेशनल मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में है और वीडियो कॉलिंग परिवार वालो से बातचीत कर युद्ध से पैदा हुए हालात की जानकारी दे रहा है।उन्होंने बताया कि उनके पुत्र ने जानकारी दी है कि यूक्रेन रूस जंग के कारण भोजन,पानी की समस्या आ गई है।यूक्रेन के हालात लगातार खराब होते जा रहा है।मेडिकल छात्र के कृष्ण पाल के अनुसार बिहार सहित भारत के अलग अलग राज्यो के 500 से अधिक छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं और भय और दहशत के माहौल में जी रहे हैं।सबके सब भारत वापसी के लिए बेचैन हैं।फिलहाल यूक्रेन से उड़ान भरने वाली सभी तरह की फ्लाइट रद्द कर दी गई है।

उधर बक्सर के इटाढ़ी प्रखण्ड के भोचकिया गांव के कमलेश कुमार सिंह की पुत्री सुप्रिया भी यूक्रेन रूस युद्ध के बीच यूक्रेन से भारत वापस आने की जद्दोजहद कर रही है।वह वर्ष 2017 में एमबीबीएस की पढ़ाई करने यूक्रेन गई थी।एमबीबीएस के कुल 12 सेमेस्टर में 10 सेमेस्टर की पढ़ाई पूरी कर चुकी मेडिकल की छात्रा सुप्रिया यूक्रेन के चेरनिवेट्स नगर के बुकोविनिया स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से मेडिकल की पढ़ाई कर रही है।यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई को लेकर युध्द में फंसी सुप्रिया ने घरवालों से संपर्क साधा है और बताया है कि यूक्रेन की स्थिति बहुत खराब होते जा रही है।स्वदेश वापसी के लिए रोमानिया होते हुए भारत भेजने के लिए भारत का दूतावास प्रयासरत है।यूक्रेन में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र छात्राओं की ऑफ लाइन क्लास भी फिलहाल यूक्रेन में बन्द कर दिया गया है और छात्र हॉस्टल में भय और दहशत के बीच रात रात भर जग कर बिताने को विवश है।भारत के छात्र लगातार भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं और सभी छात्रो को रोमानिया के रास्ते भारत भेजने की तैयारी में दूतावास जुटा हुआ है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button