स्पोर्ट्स

मोहाली टेस्ट: भारत ने 8 विकेट पर 574 रन बनाकर पारी घोषित की,जडेजा ने बनाए नाबाद 175 रन

मोहाली- 05 मार्च। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 574 रन बनाकर घोषित कर दी है। रवींद्र जडेजा 175 और मोहम्मद शमी 20 रन बनाकर नाबाद लौटे।

इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत को रोहित और मयंक अग्रवाल ने अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। 52 के कुल स्कोर पर भारतीय टीम को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। रोहित ने 29 रन की छोटी से पारी खेली। रोहित को लाहिरु कुमारा ने लकमल के हाथों कैच आउट कराया। 80 के कुल स्कोर पर भारत ने अपना दूसरा विकेट मयंक अग्रवाल के रूप में खोया। मयंक ने 33 रन बनाए और उन्हें लसिथ एम्बुलडेनिया ने आउट किया। विराट कोहली ने अपने 100वें टेस्ट मैच की पहली पारी में 45 रन बनाए और एम्बुलडेनिया की गेंद पर बोल्ड हो गए। हनुमा विहारी ने 58 रन की पारी खेली और विश्वा फर्नांडो की गेंद पर आउट हुए। भारत का 5वां विकेट श्रेयस अय्यर के रूप में गिरा जो 27 रन बनाकर डी सिल्वा की गेंद पर आउट हुए। भारत को छठा झटका रिषभ पंत के रूप में लगा। रिषभ पंत 96 के स्कोर पर लकमल का शिकार बने।

इसके बाद रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने सातवें विकेट के लिए 130 रनों की साझेदारी की। लंच से कुछ देर पहले 462 के कुल स्कोर पर अश्विन 61 रन बनाकर सुरंगा लकमल की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद जडेजा ने अपना शतक पूरा किया। 471 के कुल स्कोर पर जयंत यादव 2 रन बनाकर आउट हुए। रवींद्र जडेजा ने इस दौरान अपने डेढ़ सौ रन पूरे किए और मोहम्मद शमी के साथ नौंवे विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी की।

श्रीलंका की तरफ से सुरंगा लकमल, विश्वा फर्नांडो और लसिथ एम्बुलडेनिया ने 2-2 व लाहिरू कुमारा व धनंजय डिसिल्वा ने 1-1 विकेट लिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button