
बिहार
मोतिहारी जिले में गैंस सिलेंडर विस्फोट में 2 की मौत, दर्जन भर घायल
मोतिहारी- 16 अगस्त। जिले के रामगढवा थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव मे एक बड़ा हादसा हुआ है।जहां घर में लगी आग बुझाने के दौरान गैंस सिलेंडर विस्फोट होने से दो व्यक्ति की मौत हो गई है।वही इस घटना मे लगभग दर्जन भर लोग घायल हो गये है।सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
जिसमें कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की दो गाड़ी आग पर काबू पा लिया है। वहीं स्थानीय पुलिस और प्रशासन के लोग बचाब व राहत के कार्य मे जुटे है।



