
बिहार
मोतिहारी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभाकर कुमार सेवा से बर्खास्त
पटना- 13 सितम्बर। मुख्य सचिवालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की बैठक मंगलवार को दोपहर खत्म हो गई है। बैठक में कुल 19 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है।
साथ ही बैठक में सरकार ने मोतिहारी सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभाकर कुमार को साल 2015 से अनुपस्थित रहने के कारण सेवा से बर्खास्त कर दिया है, जबकि मोतिहारी सदर अस्पताल के ही चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभार प्रकाश को भी अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के आरोप में सेवा से बर्खास्त किया गया है।



