ताज़ा ख़बरें

मॉरीशस में चक्रवात फ्रेडी से आफत, जनजीवन अस्त-व्यस्त

पोर्ट लुईस (मॉरीशस)- 21 फरवरी मॉरीशस में आसमानी आफत से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सोमवार को चक्रवात फ्रेडी के टकराने से भारी बारिश हुई है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक चक्रवात के कारण हवा की रफ्तार 280 किलोमीटर या 170 मील प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

आसन्न खतरे को देखते हुए द्वीप राष्ट्र ने कई उड़ानों को रद्द कर अपने स्टॉक एक्सचेंज को बंद कर दिया है। लोगों को बिना जरूरत के घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई है। साथ ही समुद्र में सात मीटर तक ऊंची लहरें उठने की संभावना जताई गई है।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ ने नागरिकों से सभी आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा यह शक्तिशाली चक्रवात है। इससे मॉरीशस, रोड्रिग्स और सेंट-ब्रैंडन के द्वीपों को सीधा खतरा है।चक्रवात फ्रेडी के मंगलवार रात कमजोर पड़ने की उम्मीद है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button