ताज़ा ख़बरें

”मैं दुनिया का पहला स्वीट आतंकवादी हूं”-अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली- 18 फरवरी। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 से पहले डॉ कुमार विश्वास के ‘खालिस्तान’ और केजरीवाल से जुड़े बयानों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जवाब दिया है। कुमार विश्वास, राहुल-प्रियंका और प्रधान मंत्री के आरोपों के संबंध में केजरीवाल ने कहा कि तमाम बयान हास्यास्पद हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “ मैं दुनिया का पहला “स्वीट आतंकवादी” हूं, जो लोगों के लिए स्कूल बनवाता हूं, अस्पताल बनवाता हूं, बिजली ठीक करता हूं। अंग्रेज भगत सिंह से खौफ खाते थे। इसलिए उन्हें आतंकवादी बोलते थे। मैं भगत सिंह का चेला हूं।”

उल्लेखनीय है कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है। इससे पहले आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में एक डॉ कुमार विश्वास ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना एक बयान में आरोप लगाया था कि वे सत्ता लोलुप हैं। विश्वास ने दावा किया कि केजरीवाल ‘खालिस्तान’ के प्रधानमंत्री बनने का सपना भी देख चुके हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button